फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soul trembled after seeing mutilated dead bodies of husband and wife

Azamgarh News: पति-पत्नी के क्षत विक्षत शव देख कांप गई रूह

Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Soul trembled after seeing mutilated dead bodies of husband and wife
निजामाबाद थाना के परसहां गांव में सोमवार की सुबह जिसने भी दंपती के शव देखे, वह कांप गया। हत्यारोपियों ने बड़ी ही निर्ममता से दंपती की हत्या की थी। वृद्ध के हाथ-पैर का चारपाई से बांध कर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था तो वृद्धा के दोनों हाथों की कलाइयों को काट कर फेंक दिया गया था। परिजनों के अनुसार, विश्वनाथ सोनकर ने लगभग 12 साल पूर्व पत्नी शनिचरी के मायके मीरपुर के पास परसहा गांव में तीन बीघे जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर वह करकट डाल कर पत्नी के साथ रहते थे। रविवार की रात धारदार हथियार से हमला कर दंपती की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने विश्वनाथ के हाथ व पैर चारपाई में बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। इसके बाद सिर, हाथ व पैर पर धारदार हथियार से हमला किया था। शनिचरी देवी के दोनों हाथों की हथेलियों को काट कर दूर फेंक दिया गया था, जिन्हें सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने कुछ दूरी पर झाड़ियों से बरामद किया। शनिचरी का दाहिना हाथ तीन टुकड़ों में काटा गया था। परिजनों ने बताया कि दंपती के शरीर पर कुछ जेवरात थे, उसे हत्यारोपी उठा ले गए थे। दंपती के पुत्र अमरजीत के अनुसार, माता-पिता की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वह हर दूसरे-तीसरे दिन यहां आते थे और हाल-चाल लेकर लौट जाते थे। हत्या पुलिस के लिए चुनौती बनी है। हालांकि पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करने का दावा कर रही है लेकिन सोमवार की शाम तक उसके हाथ कोई सुराग नहीं लग सका था। डॉग स्क्वायड, फोरेंसिंक टीम, एसओजी व सर्विलांस सेल के साथ ही महकमा ने हत्याकांड के खुलासे के लिए पूरी ताकत लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed