फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   son of azamgarh Devesh Chandra Srivastava became Mizoram DGP There were joy among villagers

आजमगढ़ का बेटा बना मिजोरम का डीजीपी: जनपद वासियों में हर्ष व्याप्त, ग्रामीणों ने कहा- हम लोगों की खुशियां बढ़ गई

Fri, 21 Jan 2022 08:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Jan 2022 08:09 PM IST
सार

आजमगढ़ के देवेश चंद्र श्रीवास्तव को मिजोरम प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बनाया गया है। इस सूचना के बाद से जनपद में हर्ष व्याप्त है। देवेश चंद्र कोलघाट गांव के निवासी हैं। 

विज्ञापन
son of azamgarh Devesh Chandra Srivastava became Mizoram DGP There were  joy among villagers
आईपीएस देवेश चंद्र श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट निवासी देवेश चंद्र श्रीवास्तव को मिजोरम प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद की जिम्मेदारी मिली है। उनको यह पद मिलने के बाद जनपद के लोगों में हर्ष व्याप्त है। कोलघाट के ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों की खुशियां बढ़ गई हैं कि हमारे गांव का लड़का इतने बड़े पद पर पहुंचा है।

विज्ञापन


इससे बढ़कर खुशी की बात हम लोगों के लिए और क्या हो सकती है। 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी देवेश चंद्र श्रीवास्तव मिजोरम के डीजीपी बनाए जाने के पूर्व दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में विशेष आयुक्त के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उन्होंने दिल्ली पुलिस में संयुक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिणी), संयुक्त आयुक्त लाइसेंसिंग सहित इंटेलिजेंस ब्यूरो एवं ओएनजीसी (प्रति नियुक्ति पर) में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। उनको मिजोरम का डीजीपी बनाए जाने से जनपद के लोगों और उनके जानने वालों में हर्ष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 11 लोगों पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज

जिले के बेटे संभाल रहे दो राज्यों की कमान

बता दें कि इससे पहले बीते नंवबर माह में आजमगढ़ के ही इंद्रदेव शुक्ला को गोवा का डीजीपी बनाया गया था।  1995 बैच के आईपीएस अधिकारी इंद्रदेव शुक्ला आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मल्लूपुर गांव के मूलनिवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल चेवता में हु्ई। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा तेरही इंटर कॉलेज से हुई। 

एमएमएमयूटी गोरखपुर के पूर्व छात्र हैं देवेश चंद्र

देवेश चंद्र श्रीवास्तव गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यहां से वर्ष 1991 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई) की डिग्री हासिल की थी। स्नातक करने के बाद देवेश चंद्र का चयन प्रतिष्ठित भारतीय पुलिस सेवा में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed