फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son killed old mother by beating her with sticks, arrested

Azamgarh News: बेटे ने वृद्ध मां की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या की, गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Son killed old mother by beating her with sticks, arrested
अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांव निवासी एक पुत्र ने अपनी मां की लाठी-डंडे व लात-घूंसे से पीटकर हत्या कर दी। वृद्ध पिता ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मुकदमा दर्जकर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

खानपुर फतेह गांव निवासी गुलाबी देवी (65) रविवार की सुबह अपने घर पर थीं। पास में ही पति देवी प्रसाद सोनी भी मौजूद थे। इसी दौरान इनका इकलौता पुत्र राजू उर्फ राजकुमार सोनी पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका माता-पिता से विवाद हो गया। इसके बाद राजू आग बबूला हो गया है और दोनों पर टूट पड़ा। उसने मां की लात-घूंसे व लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पिता ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी पुत्र राजू उर्फ राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed