फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Son dies after being hit by pickup, mother's condition is critical

पिकअप के धक्के से बेटे की मौत मां की हालत गंभीर

Sun, 30 May 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Son dies after being hit by pickup, mother's condition is critical
स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद ठुठवां गांव के पास रविवार को दिन में बाइक सवार मां-बेटे को सामने से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। हादसे में दोनों गंभीररुप से घायल हो गए। आनन फानान में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान पुत्र की मौत हो गई। हादसे में घायल मां का इलाज चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में युवक के मृत होने की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। मेंहनगर के खुंटवा चक खुंटवा गांव निवासी 23 वर्षीय शहजादे पुत्र नसीम दिन में साढ़े ग्यारह बजे बाइक से अपनी मां को दवा दिलाने बाजार जा रहा था। अभी वह छतवारा-मेंहनगर मार्ग पर मुस्तफाबाद ठुठवां गांव के पास पहुंचा था कि रास्ते से गुजर रहे सांप को देख कर बाइक रोक दिया। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में धक्का मार दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। धक्का इतना जबरदस्त था कि बाईक सवार करीब दो मीटर दूर जा गिरा। हादसे में युवक के सीर में गंभीर चोट आई। मृतक दो भाईयों में बड़ा था और भाड़े पर स्कार्पियों चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed