फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   son and daughters retired, father is in job

बेटे और बेटियां 60 वर्ष से ऊपर लेकिन पिता कर रहे नौकरी

Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
son and daughters retired, father is in job
आजमगढ़। सिंचाई विभाग में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जिसकी उम्र लगभग 90 के करीब है और इतना ही नहीं अभी भी उसकी नौकरी एक वर्ष शेष है। उसी व्यक्ति का दामाद और बेटे भी 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं। इसका खुलासा उस समय हुआ जब प्रयास सामाजिक संगठन के नगर अध्यक्ष ने इसकी शिकायत मंडलायुक्त से की। वहीं विभाग के अधीक्षण अभियंता अपने कार्यकाल से पहले का मामला होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रयास के नगर अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपनी शिकायत में मंडलायुक्त से कहा है कि नलकूप खंड के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी कार्यरत है। इसकी उम्र लगभग 90 वर्ष है। अभी भी इनके सेवानिंवृत्त होने में एक वर्ष का समय शेष है। इनके पुत्र और पुत्रियों की उम्र 60, 55 और 50 वर्ष है। यहां तक कि इनके दामाद नौकरी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उम्र अधिक होने के कारण कर्मचारी कई वर्षों से चलने फिरने में असमर्थ हैं। पूर्व में इसकी शिकायत अधीक्षण अभियंता नलकूप से की गई है। अब तक उनके द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे यह प्रतीत होता है कि उनके द्वारा जानबूझकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसा कोई प्रकरण मेरे संज्ञान में नहीं है। आपके द्वारा जिस व्यक्ति की बात की जा रही है वह ड्यूटी पर आता है। वैसे भी अगर ऐसा कोई प्रकरण है तो वह मेरे कार्यकाल से पहले का है। इसमें मैं क्या कर सकता हूं। - डीपी गुप्ता अधीक्षण अभियंता, नलकूूप मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकता है यह प्रकरण मेरे पास आया हो। लेकिन अभी मुझे याद नहीं है लेकिन मैं इसके बारे में पता करती हूं। अगर ऐसा है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - कनक त्रिपाठी, मंडलायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed