फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Some temporary workers vote counting, then the decision was taken with a toss

कही अस्थाई कर्मी लगा हुई मतगणना तो कही टॉस से हुआ फैसला

Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Some temporary workers vote counting, then the decision was taken with a toss
आजमगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना सोमवार की देर शाम जाकर पूरी हो सकी। इस दौरान कई सीटो पर जहां कई-कई बार काउंटिंग हुई तो वहीं कई सीटो पर अस्थाई कर्मचारियों को लगा कर मतगणना का कार्य पूर्ण कराया गया। वहीं कई सीट ऐसी भी रही जहां दोनों प्रत्याशियों ने बराबर मत प्राप्त किया और टॉस के द्वारा जीत हार का परिणाम घोषित हुआ। रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना इतनी लंबी चली कि कई मतगणना केंद्रों पर तैनात कर्मी मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

जिले में प्रधान के 1884, ग्राम पंचायत सदस्य के 22820, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2104 व जिला पंचायत सदस्य के 84 पद है। इन सभी पदों के लिए बीते 19 अप्रैल को मतदान का कार्य संपन्न हुआ था। मतगणना रविवार की सुबह आठ बजे से शुरू होनी थी, लेकिन दुर्व्यवस्थाओं के चलते किसी भी मतगणना केंद्र पर समय से वोटो की गिनती नहीं शुरू हो सकी। दुर्व्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि कई मतगणना केंद्रों पर सोमवार की शाम तक वोटो की गिनती का काम पूरा हो सका। दुर्व्यवस्थाओं का आलम यह रहा कि कई मतगणना केंद्रों पर तैनात किए गए कर्मी बीच में ही मैदान छोड़ कर भाग खड़े हुए और अस्थाई कर्मचारियों को लगा कर किसी तरह मतगणना का कार्य पूरा कराया गया। वहीं कई सीटो पर सोमवार की शाम तक विवाद की स्थिति भी बनी रही और उप विजेता प्रत्याशियों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत तक किया, इसके बाद भी परिणाम घोषित कर दिए जाने पर कई प्रत्याशी न्यायालय की शरण में जाने की भी बात कहते नजर आए। मतगणना केंद्रों पर दुर्व्यवस्था का यह आलम था कि कोविड गाइड लाइन का कहीं भी अनुपालन होता नहीं नजर आ रहा था। हर केंद्रों पर भीड़ जुटी हुई थी और सोशल डिस्टेंसिंग का कहीं भी अनुपालन होता नहीं नजर आ रहा था।
विज्ञापन

टॉस के बाद परिणाम हुआ घोषित
अंबारी। मार्टीनगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत हैदराबाद के प्रधान पद पर दो प्रत्याशियों कंचन यादव व सुनील यादव ने 312-312 मत प्राप्त किया। जिस पर मतगणना कर्मियों ने टॉस के माध्यम से फैसला किया। जिसमें कंचन यादव ने जीत दर्ज किया। मिर्जापुर ब्लाक क्षेत्र में भी दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला टॉस के द्वारा किया गया। पूरे जिले की बात की जाए तो दर्जन भर से अधिक सीटो पर फैसला टॉस के द्वारा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed