फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Solve the problems of traders and petrol pump operators

Azamgarh News: व्यापारी और पेट्रोल पंप संचालक की समस्याओं का करें समाधान

Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Solve the problems of traders and petrol pump operators
आजमगढ़। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ थाना एएचटी जनपद की मासिक समीक्षा बैठक मंगलवार को दोपहर दो बजे पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई।
विज्ञापन

बैठक पुलिस महानिदेशक, लखनऊ के आदेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात व नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर व सहायक नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में व्यापारी बंधु, पेट्रोल पंप मालिक, माइक्रो फाइनेंस कर्मियों ने अपनी सुरक्षा व यातायात से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।
प्रमुख समस्याओं में पांडेयपुर के स्कूल के समय जाम, नरौली तिराहा व हरवंशपुर पुल के नीचे आवारा पशुओं की समस्या, सदर अस्पताल और रेलवे स्टेशन के पास ई-रिक्शा से लगने वाला जाम, महिला अस्पताल में एक ही मुख्य द्वार के उपयोग से उत्पन्न अव्यवस्था को प्रमुखता से रखा गया।
विज्ञापन

इन समस्याओं के निराकरण के लिए क्षेत्राधिकारी नगर ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पांडेयपुर स्कूल के समय पर ट्रैफिक ड्यूटी लगाने, ई-रिक्शा चालकों को सुव्यवस्थित खड़े होने के लिए निर्देश देने व नगर पालिका के आरआई को नरौली और हरवंशपुर से छुट्टा पशुओं को हटाने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला अस्पताल की समस्या के समाधान के लिए सीएमओ से वार्ता करने की बात भी कही गई। व्यापारियों को सुझाव दिया गया कि दुकान के सामने रोड पर लगी सफेद पट्टी के भीतर ही व्यवसाय करें।

सभी सर्राफा व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, जिनका फोकस मुख्य मार्ग की ओर हो। बैठक में थाना एएचटी के उप निरीक्षक बेचू प्रसाद यादव, उमेश कुमार, विधनेश वर्मा, यातायात निरीक्षक धनंजय शर्मा, नगर पालिका के आरआई सहित व्यापारी बंधु, पेट्रोल पंप मालिक और सर्राफा व्यवसायी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed