फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   soldier killed in kashmir of azamagarh

कश्मीर में शहीद हुआ जिले का लाल

Sat, 06 Dec 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो, आजमगढ़, अमर उजाला
ब्यूरो, आजमगढ़, अमर उजाला Updated Sat, 06 Dec 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
soldier killed in kashmir of azamagarh
 श्रीनगर के उरी में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद पन्ना लाल
विज्ञापन
यादव आजमगढ़ जिले के थे। उनके शहीद होने की सूचना घरवालों को मिली तो परिवार को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लग गया।

 पन्ना लाल यादव का पार्थिव शरीर रविवार को उनके गांव लाया जाएगा। जिलाधिकारी रणवीर प्रसाद ने बताया कि रविवार को शहीद के गांव में श्रद्धांजलि सभा के बाद अंत्येष्टि की जाएगी।

श्रीनगर के उरी सेक्टर में शहीद पन्ना लाल यादव जिले के मेहनगर थानाक्षेत्र के महुलिया के निवासी थे। वह थल सेना की आर्टिलरी विंग से जुड़े थे। वर्तमान समय में उसकी यूनिट 31 बटालियन श्रीनगर के उरी सेक्टर में तैनात थी।

शुक्रवार को सुबह आतंकियों के हमले में पन्ना लाल यादव और पांच साथी शहीद हो गए थे। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को शुक्रवार की शाम हुई। बताया जाता है 31 बटालियन से शुक्रवार की शाम छह बजे फोन आया।

फोन करनेवाले ने शहीद पन्नालाल की पत्नी नीरा देवी को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पन्ना लाल के पिता कोदई यादव, पत्नी नीरा यादव, मां कुंती देवी और दो भाई रामअवतार और चंद्रकेश रोने लगे।

गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पन्ना लाल का पांच वर्षीय पुत्र रितिक, तीन वर्षीय रितेश भी बिलखने लगा। शहीद पन्नालाल तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनका जन्म पांच जुलाई 1979 को हुआ था।

वर्ष 2005 में तरवां थानाक्षेत्र के भुवालपुर गांव निवासी नीरा देवी से उनकी शादी हुई थी। वर्ष 2000 में इंटर पास करने के बाद वह हैदराबाद आर्मी में चुने गए थे। ट्रेनिंग के बाद पहली तैनाती श्रीनगर में हुई थी।  

‘का हो, वादा भुला गईला न’
आजमगढ़। पन्ना लाल यादव के शहीद होने की सूचना मिलते ही पत्नी नीरा यादव बेहोश होकर गिर गई। शनिवार को पति के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रही नीरा होश आने पर सिर्फ दो शब्द बोल रही थी, ‘का हो, वादा भुला गईला न’।

बाद में पता चला कि शहीद पन्ना लाल ने अपनी पत्नी नीरा यादव, पुत्र, पुत्री के साथ माता पिता से जनवरी में आने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed