{"_id":"5da9f74d8ebc3e93b9524314","slug":"soldier-filed-report-on-60-people-azamgarh-news-vns489839613","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने दर्ज कराई 60 लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने दर्ज कराई 60 लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
अतरौलिया। नगर पंचायत अतरौलिया के केसरी चौक पर 16 अक्तूबर की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई मारपीट और लाठीचार्ज के मामले में अतरौलिया थाने पर तैनात सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें छह लोगों को नामजद और 60 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। सिपाही की तहरीर के आधार पर मारपीट, तोडफ़ोड़, पथराव करने की धारा में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस से डरे ज्यादातर लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बाजार में सियापा छाया हुआ है।
केस दर्ज कराने वाला सिपाही अवनीश सिंह पुत्र विजय अतरौलिया थाने पर तैनात है। उसके द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अतरौलिया कस्बा और आसपास के विरेंद्र विश्वकर्मा, मंगल सोनकर, बंटी सोनकर, मनोज निषाद, लखन सोनकर, हरिलाल सोनकर को नामजद और 60 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। सिपाही का आरोप है कि 16 अक्तूबर की रात करीब पौने बारह बजे मूर्ति विसर्जन के दौरान केसरी चौक पर कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। इस दौरान अवनीश सिंह थाने के दूसरे सिपाही गोरख प्रसाद के साथ मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करने लगे। इस दौरान मनबढ़ों ने हमलाकर दोनों सिपाहियों को घायल कर दिया। साथ ही इनके पास मौजूद एक सरकारी और एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिसवाले किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहे। वहीं कस्बे के लोगों का आरोप है कि सिपाही एक मनबढ़ की तरफ से आमजन को पीटने लगे। इस पर लोगों का गुस्सा फूटा था। थाने में केस दर्ज होने के बाद ज्यादातर लोग घर छोड़कर फरार हैं। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वालों के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही।