फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Solar lights bad, Didarganj Chowk in the dark

सोलर लाइटें खराब, अंधेरे में दीदारगंज चौक

Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Solar lights bad, Didarganj Chowk in the dark
जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते दीदारगंज चौक रात को अंधेरे में डूबा रहता है। कारण कि वहां लगी सोलर लाइटें खराब हो चुकी है। वहीं चौक पर मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। वहां न तो यात्री प्रतीक्षालय है और न सार्वजनिक शौचालय। पुलिस बूथ की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सूरज ढलते ही वहां अंधेरा छा जाता है और प्रकाश की व्यवस्था न होने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक खराब स्थिति मुख्य चौक की है। एक तरफ प्रकाश के न होने से जहां बाजार आने जाने वालों को दिक्कत होती है, वहीं सड़कों पर दुर्घटना और दुकानों में चोरी का भी खतरा रहता है। पुलिस कर्मी रात के अंधेरे में टार्च के सहारे पिकेट ड्यूटी करते नजर आते हैं। वहीं यात्री प्रतीक्षालय ना होने से दीदारगंज चौक से खेतासराय, मार्टीनगंज, बरदह, सरायमीर, जिला मुख्यालय आदि जगहों पर जाने के लिए यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर वाहनों का इंतजार करना पड़ता है। चौक पर पुलिस बूथ ना होने के कारण पिकेट ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवानों को इधर उधर दुकान पर बैठकर अपना समय गुजारना पड़ता है। सड़क पर अंधेरा होने के कारण रात के समय लावारिस पशु भी दिखाई नहीं देते और इससे वाहन चालक पशुओं से टकरा जाते हैं और चोटिल हो जाते हैं। क्षेत्र के इंद्रपति सेवक, कन्हैया लाल यादव पूर्व प्रधान, धर्मेंद्र सोनकर, कर्मवीर विश्वकर्मा, अजय उपाध्याय, प्रवीण यादव, सोनू यादव सोनू गुप्ता आदि लोगों ने चौक पर मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराए जाने की प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed