फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Soil washed away from the safety railing on both sides of the bridge, but no repairs

Azamgarh News: पुल के दोनों तरफ सुरक्षा रेलिंग के पावा की मिट्टी बही, मरम्मत नहीं

Thu, 12 Jun 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Soil washed away from the safety railing on both sides of the bridge, but no repairs
आजमगढ़। शहर बाईपास स्थित तमसा नदी पर बने पुल के एप्रोच मार्ग की पटरी की मिट्टी भराई में विभाग ने सिर्फ खानापूर्ति की है। अगर इसे सही नहीं किया गया तो बरसात में यह परेशानी का सबब बन सकता है। क्योंकि, बड़े वाहन बाईपास से ही होकर आते जाते हैं।
विज्ञापन

शहर बाईपास पर दौलतपुर गांव के पास तमसा नदी पर पुल बना है। पुल के दोनों तरफ 100-100 मीटर ऊंचा एप्रोच मार्ग है। ऊंचे एप्रोच मार्ग के दोनों तरफ पटरी पर लोहे की रेलिंग बनाई गई है ताकि कोई हादसा न हो। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी खंड 2 की है। समय से देखरेख और मरम्मत न होने के कारण पुल के दोनों तरफ कई जगहों पर 10 साल पूर्व सुरक्षा रेलिंग के पावा की मिट्टी बरसात में कट कर बह गई। हालांकि जिम्मेदार अधिकारी कई बार दौरे पर गए, लेकिन कटी मिट्टी का काम नहीं करवाए। इस बार विभाग ने दौलतपुर गांव की तरफ रेलिंग के पावों को सही कराकर मिट्टी का काम तो कराया, लेकिन उसमें खानापूर्ति ही की गई। पूरी मिट्टी नहीं भरी गई है जिससे बरसात में यह भी मिट्टी कट कर बह जाएगी। वहीं, पुल के दूसरे बद्दोपुर गांव की तरफ मिट्टी भराई का काम नहीं किया गया है। शहर बाईपास होने के कारण सभी ओवरलोड और छोटे वाहन इधर से आते जाते हैं। आगे बरसात भी आने वाली है। अगर एप्रोच मार्ग की पटरी पर सही से मिट़्टी भराई का काम नहीं किया गया तो बरसात में जो थोड़ी मिट्टी डाली गई है वह भी बह जाएगी। इससे परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन

रेलिंग सही करने और मिट्टी भरने का काम चल रहा है। ठेकेदार को एक सप्ताह के अंदर एप्रोच मार्ग के पटरी के सभी कार्य को करने का निर्देश दिया गया है।-संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी खंड 2
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed