{"_id":"9cbd01f7b90a0af7a0cd2ed8c8636032","slug":"so-far-the-sticks-somewhere-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं लाठी तो कहीं पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं लाठी तो कहीं पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में शनिवार को छह ब्लाकों में मतदान के समय फर्जी वोटिंग को लेकर पूरे दिन बवाल और अफवाहों की खबरें आती रहीं। फर्जी वोटिंग के विरोध पर जहानागंज के बड़ौरा खुर्द और तुलसीपुर गांव में मनबढ़ों ने प्रधान पद के महिला प्रत्याशी सहित सात लोगों को पीट दिया। जबकि बसगीत गांव में बाइक से मतपेटी ले जा रहे पीठासीन अधिकारी की लोगों ने पिटाई की। रानी की सराय के फिरुद्दूपुर गांव में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। गांववालों ने एसओ की गाड़ी सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। शाम को अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
जहानागंज संवाददाता के अनुसार, बड़ौरा खुर्द गांव निवासी कौशिल्या देवी (28) पत्नी राजेश प्रधान पद की उम्मीदवार हैं। उन्होंने फर्जी वोटिंग की शिकायत की थी। मतदान समाप्त होने के बाद मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला बोल दिया। बचाव करने आए उनके पति राजेश कुमार (30), देवर राकेश (24), समर्थक दुर्गविजय (28), रामधनी (65) और नौहर (65) को भी पीट दिया। इन्हें पीएचसी जहानागंज में भर्ती कराया गया। फर्जी वोटिंग का विरोध करने पर मनबढ़ों ने तुलसीपुर गांव निवासी गुल्लू सरोज (30) को पीटा। दहशत फैलाने के लिए यहां हवाई फायरिंग की गई। उधर, बसगीत गांव में पीठासीन अधिकारी मतदान खत्म कराने के बाद मतपेटी अपनी बाइक से ही जमा कराने के लिए चल दिए। इस पर गांव के लोग घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
उनके साथ मारपीट की। बाद में भारी सुरक्षा के बीच मतपेटी स्ट्रांग रूम में जमा करवाई गई। उधर, रानी की सराय थाना क्षेत्र के फिरुद्दूपुर गांव के बूथ पर मतदान समाप्त होने के बाद प्रत्याशी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए। फर्जी वोटिंग की शिकायत पर पुन: मतदान करवाने की मांग करने लगे। सूचना पर तहसीलदार सदर मधुसूदन आर्या पीएसी को लेकर पहुंचे। उनके समझाने के बाद भी ग्रामीण पथराव करने लगे। इसमें एसओ रानी की सराय की जीप सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई। बाद में पुलिस और पीएसी के जवानों ने लाठी चार्जकर ग्रामीणों को दूर खदेड़ा और मतपेटिका लेकर स्ट्रांग रूम में जमा करवाया गया।