फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   So far, it has rained 39.1 mm compared to the average 77.6 mm in June.

Azamgarh News: जून में औसत 77.6 मिमी के सापेक्ष अब तक 39.1 मिमी हुई बारिश

Tue, 30 Jun 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
So far, it has rained 39.1 mm compared to the average 77.6 mm in June.
आजमगढ़। जिले में एक साल के अंतराल पर औसत बारिश का ट्रेंड बना हुआ है। पिछले साल जून में 80 से 95 मिमी तक लगभग सामान्य बारिश दर्ज की गई थी, जो इस साल औसत 77.5 के सापेक्ष महज 39.1 मिमी बारिश ही हुई है। इस कारण खरीफ की मुख्य फसल धान की फसल पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जिले में मानसून की शुरुआत इस बार उम्मीदों के अनुरूप नहीं रही। जून में महज 39.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से लगभग आधी है। इसका सबसे अधिक असर खरीफ की मुख्य फसल धान की रोपाई पर पड़ा है। पर्याप्त बारिश न होने से खेतों में पानी नहीं भर सका और किसानों को रोपाई शुरू करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में पिछले कई वर्षों से वर्षा का असंतुलित क्रम देखने को मिल रहा है। एक वर्ष सामान्य या अधिक वर्षा होती है तो अगले वर्ष औसत से काफी कम बारिश दर्ज की जाती है। पिछले वर्ष जून माह में 80 से 95 मिमी के बीच लगभग सामान्य वर्षा हुई थी, जिससे किसानों को राहत मिली थी। वहीं इस वर्ष जून का महीना अपेक्षाकृत सूखा रहा। पुराने रिकॉर्ड भी वर्षा के इस उतार-चढ़ाव की गवाही देते हैं। वर्ष 2010 में जून माह में मात्र 11.90 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि वर्ष 2011 में 314.97 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इससे स्पष्ट है कि जिले में मानसूनी वर्षा का पैटर्न लगातार अस्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर पर्याप्त वर्षा नहीं होने से धान की नर्सरी तैयार होने के बावजूद रोपाई प्रभावित हो रही है। यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो रोपाई में और विलंब होगा, जिसका असर उत्पादन पर भी पड़ सकता है। किसान फिलहाल आसमान की ओर टकटकी लगाए मानसून के सक्रिय होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, कृषि विभाग किसानों को उपलब्ध नमी का बेहतर उपयोग करने और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक सिंचाई की व्यवस्था करने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले डेढ़ दशक में वर्षवार हुई बारिश के आंकड़े
साल - जून में हुई बारिश - श्रेणी
2026 - 39.1 मिमी - काफी कम
2025 - 95 मिमी - सामान्य
2024 - 25 मिमी - बेहद कम
2023 - 60 मिमी - कम
2022 - 20 मिमी - अत्यधिक कम
2021 - 170 मिमी - अत्यधिक बारिश
2020 - 140 मिमी - अधिक बारिश
2019 - 54 मिमी - काफी कम
2018 - 50 मिमी - सामान्य से कम
2017 - 60 मिमी - थोड़ी कम
2016 - 127 मिमी सामान्य से अधिक
2015 - 40 मिमी - सामान्य से काफी कम
2014 - 55 मिमी - काफी कम
2013 - 300 मिमी - भारी बारिश
2012 - 35 मिमी - काफी कम
2011 - 314 मिमी - भारी बारिश
2010 - 12 मिमी - सूखा

अलनीनो के कारण इस बार 10 से 12 दिन की देरी से मानसून आ रहा है। 30 जून से पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है। उम्मीद है कि अच्छी बारिश होगी। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article