{"_id":"0ea323ccdc348ea07565f05b8c10a68e","slug":"so-far-disbursed-fruit-somewhere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं रक्तदान तो कहीं बांटे फल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं रक्तदान तो कहीं बांटे फल
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 02 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 42वां जन्मदिन बुधवार को पार्टी कार्यालय में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जिला अस्पताल में मरीजों में फल बांटा और रक्तदान किया। इसके साथ ही 32 किग्रा का केक काटकर अखिलेश यादव की दीर्घायु की कामना की।
सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास की तरफ बढ़ रहा है। प्रदेश में किसानों, नौजवानों, गरीबों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश में दवा, पढ़ाई और सुरक्षा का मुकम्मल इंतजाम मुख्यमंत्री कर रहे हैं। सड़कों का निर्माण, किसानों, प्रदेशवासियों को बिजली, पानी की पूरी व्यवस्था, सरकारी अस्पतालों में दवा की संपूर्ण व्यवस्था, मेट्रो, पुलों का निर्माण, लोहिया गांव और समाजवादी पेंशन से गरीबों का उत्थान यह सरकार की प्राथमिकताओं में है। पूर्व सांसद नंद किशोर यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के विकास की चर्चा पूरे देश में है। यहां की योजनाओं का अन्य प्रदेश नकल कर रहे हैं।
विधायक अभय नरायन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यों का लोहा विरोधी भी मानते हैं। संचालन महासचिव हरिप्रसाद दुबे ने किया। इस मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष लालमणि राजभर, पूर्व विधायक भोला पासवान, कल्पनाथ पासवान, डा. हरिराम सिंह यादव, रामआसरे चौहान, रामदरस यादव, रामआसरे राय, रामवृक्ष राजभर, अशोक यादव, हंसराज यादव, शोभनाथ यादव उपस्थित हुए।