{"_id":"5ec6a8588ebc3e902b0f7c12","slug":"so-far-27-laborers-special-train-arrived-in-azamgarh-34457-migrants-arrived-azamgarh-news-vns5260724193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक आजमगढ़ में आई 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 34457 प्रवासी आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक आजमगढ़ में आई 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 34457 प्रवासी आए
विज्ञापन
सरायमीर रेलवे स्टेशन पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे प्रवासी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में अब तक कुल 27 श्रमिक स्पेशल ट्रेन का आगमन हो चुका है। पहले सभी ट्रेन जहां आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर आ रही थी तो वहीं अब सरायमीर स्टेशन पर ही उतर रही है। इन 27 ट्रेनों से अब तक जिले में कुल 34457 प्रवासी श्रमिक आ चुके है। जिसमें 17409 आजमगढ़ के तथा शेष 17048 अन्य जनपदों के प्रवासी मजदूर शामिल है।
जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को आने का क्रम अभी भी जारी है। सरायमीर संवाददाता के अनुसार बुधवार की देर रात लगभग दो बजे एसडीआर बैंगलूरू से ट्रेन आई। जिसमें 1260 प्रवासी मजदूर है। इसमें जिले के मात्र 47 मजदूर शामिल थे शेष 1213 मजदूर अन्य जनपदों के थे। बृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे पंजाब के लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पहुंची। जिससे 1309 लोग आए। इसमें 1113 आजमगढ़ के व 196 अन्य जनपदों के प्रवासी मजदूर शामिल थे। वहीं बुधवार की रात साढ़े नौ बजे गाजियाबाद से भी एक ट्रेन जिले में आई। जिसमें 1099 प्रवासी मजदूर सवार थे। इस ट्रेन में जिले के 585 तथा अन्य जनपदों के 514 प्रवासी मजदूर सवार थे। सभी प्रवासी श्रमिकों की स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद गैर जनपदों के श्रमिकों को बसों से उनके जनपद भेज दिया गया वहीं जिले के श्रमिकों को बसों से ही उनके तहसील क्षेत्र में बनाए गए शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन करा दिया गया।
बसों से पहुंचे 34935 प्रवासी श्रमिक
आजमगढ़। लॉक डाउन की अवधि में विभिन्न जनपदों/प्रदेशों से बसों के माध्यम से ही काफी संख्या में प्रवासी श्रमिक पहुंचे है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक जिले में 1629 बसों के माध्यम से कुल 34935 प्रवासी मजदूर आए है। बुधवार की शाम छह बजे से बृहस्पतिवार की शाम छह बजे तक लगभग तीन हजार प्रवासी श्रमिक रोडवेज पर पहुंचे थे। सभी की रोडवेज पर ही जांच के बाद उन्हें शेल्टर होम भेज कर क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
505 ग्रामों में पहुंचे है 25 से अधिक प्रवासी
आजमगढ़। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में जिले के सभी आठ तहसीलों के 505 गांव ऐसे है जहां 25 से अधिक प्रवासी श्रमिक आए है। इसमें बूढ़नपुर के 150, मार्टीनगंज के 22, फूलपुर के 7, सगड़ी के 71, लालगंज के 64, निजामाबाद के 51, मेंहनगर के 116 तथा सदर तहसील के 24 ग्राम शामिल है।