{"_id":"57d846484f1c1bbf24d4728e","slug":"sms-will-slip-cane-weighed","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस से मिलेगी गन्ना तौल की पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस से मिलेगी गन्ना तौल की पर्ची
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Wed, 14 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
sugar cane
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना विकास समिति बूढनपुर पर मंगलवार को गन्ना संघ उत्तर प्रदेश के निदेशक राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में गन्ना पर्यवेक्षकों और किसानों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गन्ना किसानों को गन्ना खरीद से संबंधित जानकारी दी गई। बताया गया कि किसानों के मोबाइल पर एसएमएस से गन्ना तौल की पर्ची भेजी जाएगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव शांतनु चक्रवर्ती ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ना आयुक्त के निर्देशानुसार गन्ने की तौल के लिए चीनी मिल में दर्ज किसानों के मोबाइल नंबर पर एसएमएस से पर्ची जारी की जाएगी। किसानों अपने किसी फोटो पहचान पत्र के साथ एसएमएस को दिखाकर क्रय केंद्रों पर तौल करा सकेंगे। इसके लिए अब तक जिन किसानों ने मोबाइल नंबर चीनी मिल को उपलब्ध नहीं कराया है, वे अविलंब गन्ना पर्यवेक्षकों या समिति के माध्यम से नंबर उपलब्ध करा दें।
उन्होंने किसानों से अपने बैंक खाते की डिटेल भी देने को कहा है ताकि उनका गन्ना मूल्य समय से उनके खाते में पहुंच जाए। शरदकालीन गन्ने की बुआई के लिए गन्ना पर्यवेक्षकों को जागरूक करने का निर्देष देते हुए कहा कि अनुदानित मूल्य पर चीनी मिल सठियांव द्वारा शोध केंद्रों से बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्रेंच विधि से गन्ना बुवाई करने के लिए किसानों को सुझाव दिए। गन्ने की बुवाई करने वाले जो किसान समिति के सदस्य नहीं है, वो अपने क्षेत्र के गन्ना पर्यवेक्षक से मिलकर 15 सितंबर तक सदस्य बन जाएं ताकि उन्हें गन्ना आपूर्ति की सुविधा मिल सके। इस मौके पर अपरबल यादव, जितेंद्र सिंह, रणविजय वर्मा, हरिवंश चौरसिया, रणविजय सिंह, मनोज राय, जंगबहादुर सिंह, राजीव यादव, राजबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।