फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Smoke rose from the roadways bus along with a spark, 50 passengers ran out

Azamgarh News: चिंगारी के साथ रोडवेज बस से उठा धुआं, बाहर भागे 50 यात्री

Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Smoke rose from the roadways bus along with a spark, 50 passengers ran out
आजमगढ़। आजमगढ़ से लखनऊ जा रही रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट के कारण धुआं निकलने से बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। चालक-परिचालक ने साहस का परिचय देते हुए बस में लगी बैट्री का तार तत्काल छुड़ा दिया इसके बाद शॉर्ट सर्किट बंद हो गया, लेकिन तब तक सभी वायर जलकर नष्ट हो गए थे। बस में सवार यात्रियों को दूसरे बस से अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। इसे लेकर वह काफी नाराज भी नजर आए।
विज्ञापन

आजमगढ़ डिपो की बस नंबर यूपी 11 टी 5834 मंगलवार की शाम आजमगढ़ डिपो से कानपुर जा रही थी। बस में 50 से अधिक यात्री बैठे थे। बस जैसे ही भंवरनाथ चौराहे के पास पहुंची, तभी अचानक बस में चिंगरी निकली और धुआं उठने लगा।
विज्ञापन

धुआं देख चालक व परिचालक तुरंत दरवाजा खोलकर बाहर निकल गए। वहीं, अपनी जान बचाने के लिए यात्री भी बस से निकलकर बाहर आ गए। चालक व परिचालक ने तत्काल बैट्री का केबल तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताकि शॉर्ट सर्किट रुक जाए लेकिन तब तक बस में लगी सभी वायरिंग जल गईं। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस कानपुर जाने के लायक ही नहीं दिखाई पड़ रही थी। इंजन के पास मोबिल लगा था।
जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि किसी भी हाल में मोबिल इंजन के पास नहीं लगा होना चाहिए, कारण कि मोबिल से आग तेजी से फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed