फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Small rivers will be revived, plants will be planted after cleaning

Azamgarh News: छोटी नदियों का होगा पुनरुद्धार, सफाई करके लगेंगे पौधे

Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Small rivers will be revived, plants will be planted after cleaning
आजमगढ़। डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति, जिला वेटलैंड समिति एवं जिला पौधरोपण समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के पर्यावरणीय विकास, जल संरक्षण और पौधरोपण से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में उपायुक्त, मनरेगा ने जानकारी दी कि जिले के 13 विकास खंडों में 200 से अधिक ग्राम पंचायतों के सहयोग से छोटी नदियों के पुनरुद्धार की कार्ययोजना बनाई जा रही है। इसमें छोटी सरयू नदी (79.29 किमी), कुंवर नदी (97 किमी), मंझुई नदी (38 किमी), सिलनी नदी (23.5 किमी), भैंसही नदी (29 किमी) शामिल हैं। इन नदियों की सफाई के साथ-साथ जुलाई 2025 तक इनके किनारे पौधरोपण किया जाएगा। सिंचाई विभाग तकनीकी परामर्श देगा, जबकि सामाजिक वानिकी प्रभाग पौधरोपण के लिए उपयुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन


बैठक में नगर पालिका को निर्देश दिए गए कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें और बायोरेमेडिएशन कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। जिले में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण 98 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसे मार्च 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। घरों से सीवेज लाइन जोड़ने का कार्य जारी है। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को नियमित किया जाए। जिले में वेटलैंड्स का सीमांकन कर उनके प्राकृतिक स्वरूप को बनाए रखने के प्रयास किए जाएं, जिससे जल स्तर बनाए रखने में मदद मिले। माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री विद्यालयों और ग्रामीण खेल मैदानों में पाैधरोपण किया जाएगा। पंचायती राज विभाग सभी ग्राम प्रधानों की कार्यशाला आयोजित कर पौधरोपण योजना को प्रभावी बनाया जाए। गोशालाओं में चिह्नित भूमि पर भी पौधरोपण किया जाएगा। बैठक में सीडीओ परिक्षित खटाना, प्रभागीय निदेशक गंगा दत्त मिश्र, एसीएमओ डॉ. यूएस पांडेय, अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव, सीओ सिटी गौरव शर्मा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed