फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Skilled assessment test will be done through simple app

Azamgarh News: सरल एप से होगी निपुण मूल्यांकन परीक्षा

Tue, 11 Jul 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Skilled assessment test will be done through simple app
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में आठवीं तक के विद्यार्थियों का शैक्षिक स्तर आंकने के लिए सरल एप के माध्यम से निपुण मूल्यांकन परीक्षा (नैट) कराई जाएगी। कक्षा छह की बालिकाओं के लिए हिंदी एवं गणित का टेस्ट होगा जबकि कक्षा सात के बालिकाओं को विज्ञान एवं गणित का टेस्ट देना होगा। कक्षा आठ की बालिकाओं को भी विज्ञान एवं गणित विषय का ही टेस्ट देना होगा। जनपद के समस्त कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। कक्षा छह की हिंदी व गणित, कक्षा सात में विज्ञान एवं गणित और कक्षा विज्ञान एवं गणित की परीक्षा होगी। जिसमें 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का समय अधिकतम एक घंटा 30 मिनट का होगा। जिसका समय विभाजन किया गया है। प्रश्नपत्र एवं ओएमआर सीट भरने के लिए दस मिनट का समय दिया जाएगा। बच्चों को प्रश्नों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं 20 मिनट हल के बाद प्राप्त उत्तर को बच्चे ओएमआर शीट में भरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed