फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six robbers who were distributing loot money arrested

लूट के पैसों का बंटवारा कर रहे छह लुटेरे हुए गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Six robbers who were distributing loot money arrested
देवगांव कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को हुई एक व्यक्ति से लूट का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। लूट के पैसों का बंटवारा करने के दौरान पुलिस ने छह लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने लूटे गए पैसों के साथ भी चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी राजकुमार सिंह से बीते सोमवार को देवगांव कोतवाली क्षेत्र में लूट हुई थी। पीड़ित ने तहरीर में बताया कि बृजभान नाम का व्यक्ति उसे पैसा लेकर नरसिंहपुर मोड़ पर बुलाया था और कहा था कि उसे एक लाख पर एक हजार रुपये कमीशन दिया जाएगा और तुम्हारा पैसा लोगों में बंटाई पर दिया जाएगा। नरसिंहपुर पहुंचने पर बृजभान व उसके सहयोगी उससे 1.15 लाख रुपये लूट कर बोलेरो से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बुधवार की सुबह देवगांव कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त बोलेरो व बाइक से कंजहित मोड़ पर खड़े हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और मौके पर मौजूद कपिल देव, संतोष उर्फ शोले निवासी कुड़ेभार खनियरा, प्रदीप राम उर्फ दीपू, अतुल कुमार निवासी कंजहित, पवन राय निवासी उबारपुर, मुख्तार उर्फ मुन्ना निवासी महाबल टाडा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पकड़े गए लुटेरे सोमवार को लूटे गए 1.15 लाख रुपये का बंटवारा कर रहे थे। इनके पास से पुलिस ने एक चाकू व लूट के 1.15 लाख रुपये नकद बरामद किया है। सभी छह लुटेरों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed