{"_id":"9c3a5ca5692e761206421e3d60d615eb","slug":"six-people-arrested-in-raids-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में छह लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी में छह लोग गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 10 May 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाने की पुलिस बीते 24 घंटे के भीतर क्षेत्र के चार प्रमुख ठिकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर छह को पकड़ा है। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि अरुणांचल प्रदेश में तैयार की गई शराब को यहां लाकर बेचा जा रहा है।
फूलपुर कोतवाली प्रभारी तेजबहादुर सिंह को रविवार की दोपहर मुखबिर के जरिए सूचना मिलने के बाद वह अपनी टीम के साथ सदरपुर बरौली गांव निवासी विनोद सिंह के घर छापेमारी की। घर से 264 शीशी अवैध शराब मिली। विनोद की निशानदेही पर पुलिस क्षेत्र के रींवा सुल्तानपुर गांव निवासी चंद्रशेखर यादव के घर से 1751 शीशी कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बरामद शराब अरुणांचल प्रदेश की है। जिसे यहां लाकर यहां बेच रहे थे। अहरौला थाने के माहुल चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने शनिवार की रात क्षेत्र के अतरडीहां गांव निवासी सुनील और मोती पैर गुमकोठी गांव निवासी हरिश्चंद के घर छापेमारी कर 20-20 लीटर कच्ची शराब कब्जे में लेकर दो को गिरफ्तार कर लिया।
इस क्रम में थानाध्यक्ष महराजगंज सुरेश यादव शनिवार की रात क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में छापेमारी कर 39 लीटर अवैध शराब के साथ गांव के अमरजीत चौहान, 38 लीटर शराब के साथ दिनेश राम और 23 लीटर शराब के साथ पप्पू निषाद को पकड़ा। पप्पू और दिनेश अंबेडकर नगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के माझा कम्हरिया गांव निवासी हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह तीनों देवारा जदीद गांव में अवैध शराब लेकर सप्लाई देने के लिए खड़े थे।