फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six killed, 107 new corona infected

छह की मौत, मिले 107 नए कोरोना संक्रमित

Fri, 14 May 2021 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Six killed, 107 new corona infected
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण के कारण छह लोगों की जान गई। इसमें से पांच लोगों की जान मेडिकल कालेज और एक मरीज की जान सरकारी कोविड अस्पताल में हुई। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा 100 से ऊपर पहुंच गया। शुक्रवार 8616 लोगों की जांच में 107 नए संक्रमित मिले।
विज्ञापन

जनपद में गुरुवार को 41 पर आ चुके कोरोना संक्रमितों के आंकड़े में शुक्रवार को एक बार फिर वृद्घि दर्ज की गई। शुक्रवार को यह आंकड़ा 107 पर जा पहुंचा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों को देखें तो जांच में भी किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आ रही है। बल्कि गुरुवार को इससे ज्यादा लोगों की जांच विभाग द्वारा की गई थी। जनपद में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2767 हो गई है। वहीं मौतों के आंकड़ों पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही है। मेडिकल कालेज के नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र की 48 वर्षीय महिला को 10 मई की रात 12.30 बजे पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह सात बजे मौत हो गई। मुबारकपुर के 46 वर्षीय व्यक्ति को तीन मई की रात 10.45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह 8.05 बजे, 13 मई की रात 10.50 बजे भर्ती मेहनाजपुर के 65 वर्षीय वृद्ध की शुक्रवार की सुबह छह बजे, 12 मई की रात आठ बजे भर्ती मेंहनगर के 73 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार की रात 8.40 बजे, 13 मई की पूर्वाह्न 11.47 बजे भर्ती अंबेडकर नगर जिले के राजेसुलतानपुर निवासी वृद्धा की उसी शाम 6.15 बजे मौत हो गई। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed