फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six drains will be completed soon, the government released 84.37 lakh

जल्द पूरे होंगे छह नाले, शासन ने जारी किए 84.37 लाख

Wed, 22 Jul 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Six drains will be completed soon, the government released 84.37 lakh
आजमगढ़। नगर पालिका मुबारकपुर में सीवेज एवं जल निकासी योजना के तहत 134.37 लाख की लागत से बनाए जा रहे छह नालों के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है। शासन की ओर से योजना के तहत 84.37 लाख की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इससे पहले शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 50 लाख की धनराशि जारी की गई थी।
विज्ञापन

पिछले साल कस्बे में पीलिया की बीमारी फैली थी । नगर पालिका मुबारकपुर की ओर से वर्ष 2019 में शासन को राज्य सेक्टर के सीवेज एवं जल निकासी योजना के तहत छह नालों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। शासन की ओर से दिसंबर 2019 में 134.37 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में 50 लाख की धनराशि जारी की गई थी। इन नालों का निर्माण मोहल्ला अलीनगर वार्ड नौ में एक, अमिलो वार्ड छह में एक, अमिलो वार्ड छह (पाही मोड़) में दो, वार्ड पांच मोहल्ला पुरासोफी में दो नालों का निर्माण और आरसीसी पटिया का कार्य शामिल था। पहली किस्त का उपभोग प्रमाण-पत्र मिलने के बाद शासन की ओर से दूसरी किस्त में 84.37 लाख की धनराशि जारी करने की स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed