फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six crore proposal for development in Kshetra Panchayat Ajmatgarh

क्षेत्र पंचायत अजमतगढ़ में विकास के लिए छह करोड़ का प्रस्ताव

Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Six crore proposal for development in Kshetra Panchayat Ajmatgarh
सगड़ी। तहसील के विकास खंड अजमतगढ़ में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 36 विभागों की कुल 50 से अधिक योजनाओं पर चर्चा की गई। क्षेत्र पंचायत में विकास कार्यों के लिए 6 करोड़ का प्रस्ताव सदस्यों की सहमति से पास किया गया। प्रधान संघ अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने प्रधानों के उत्पीड़न और शोषण का मामला उठाया। शनिवार को आयोजित बैठक में बोलते हुए प्रधान संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी मूल्य और बाजार के मूल्य में काफी अंतर है। सरिया, बालू, गिट्टी, मजदूरी, सीमेंट, ईंट के दाम काफी बढ़ गए हैं। लेकिन विकास कार्यों के लिए पुराने दर पर ही टेंडर पास हो रहा है ऐसी स्थिति में काम कराना संभव नहीं है। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, कृषि, समाज कल्याण, विकास, पशुपालन, ग्राम विकास आदि योजनाओं पर चर्चा किया गया। बैठक में उपस्थित एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु ने कहा कि मैं प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की समस्याओं को सदन में उठाऊंगा। वर्तमान समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास करूंगा। खंड विकास अधिकारीजराजीव कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक से अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य गुटबाजी छोड़ तालमेल बनाकर ग्राम के विकास का काम करें। बैठक में विकास कार्यों के लिए कुल 6 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास हुआ। ब्लाक प्रमुख अलका मिश्रा की अध्यक्षता में चली बैठक में खंड विकास अधिकारी डा. राजीव कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत राम आशीष सिंह, यशवंत सिंह, जय राम सिंह पटेल, रविंद्र सिंह, सोनू, सर्फुद्दीन, सोनू सोनकर, मनोज चौरसिया, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दीपक यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed