फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six bighas of sugarcane crop was burnt due to fire

Azamgarh News: आग लगने से छह बीघे गन्ने की फसल जली

Fri, 03 Jan 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Six bighas of sugarcane crop was burnt due to fire
अतरौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियारपुर गांव में गन्ने के खेत में तार टूटकर गिरने से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें उठते देख लोग शोर मचाने लगे। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचकर बुझाती तब तक छह बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने अतरौलिया थाने में तहरीर दी है। करीब तीन लाख रुपये की क्षति आंकी गई है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक क्षेत्र मनियारपुर गांव निवासी रामकेर मिश्रा व हरिहर मिश्रा एवं सूबेदार मिश्रा का गन्ने का खेत है। खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। दोपहर लगभग दो बजे बिजली का तार टूट कर गिर गया। दो तार आपस में टकरा गए जिससे स्पार्क होने लगा। तार से निकली चिंगारी गन्ने को पकड़ ली। देखते ही देखते गन्ना पूरा जलने लगा।
विज्ञापन

आग की लपटें उठते देख लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो लेकिन वह कुछ कर नहीं सके। कारण कि तार में करंट होने के कारण पानी भी नहीं डाल सकते थे। इसकी सूचना बिजली विभाग को देकर लाइट कटवा दी गई। उधर, फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। मौके पर फायर ब्रिगेड, 112 नंबर पुलिस, गन्ना पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने खेत में ट्रैक्टर दौड़ा कर किसी तरीके से आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में लगभग चार-पांच किसानों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed