फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sitting on the teacher's condition deteriorated fast

अनशन पर बैठी शिक्षिका की हालत बिगड़ी

Wed, 08 Jul 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 08 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sitting on the teacher's condition deteriorated fast
बकाया मानदेय के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर बालश्रम विद्यालय कर्मचारी कल्याण समिति का विकास भवन में क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान एक महिला कर्मचारी की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इससे गुस्साएं कर्मचारी और शिक्षकों ने विकास भवन गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं होती है तो आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन


 बताते चलें कि 24 माह से बकाया वेतन के भुगतान को लेकर बाल श्रम विद्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों का क्रमिक अनशन मंगलवार को 16वें दिन भी जारी रहा। शिक्षिका रजिया खातून की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना मिलते ही कर्मचारी और शिक्षक आक्रोशित हो गए। कर्मचारियों और शिक्षकों ने एंबुलेंस बुलाकर शिक्षिका को अस्पताल भेजा, किसी भी अधिकारी के धरना स्थल पर पहुंच हाल नहीं लेने पर आक्रोशित हो उठे। कर्मचारियों और शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


अध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि उक्त शिक्षिका के साथ यदि कोई घटना घटती है तो पूरा प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामजन्म प्रसाद रावत ने कहा कि जिले के अधिकारी संवेदनहीन हो गए हैं। अभी तक उक्त महिला का हालचाल किसी ने नहीं लिया। यदि शिक्षिका को कुछ हुआ तो संगठन के लोग बड़ा आंदोलन छेड़ेंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी अधिकरियों पर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान संजय कुमार यादव, प्रदीप कुमार सिंह, पंकज राय, लक्ष्मण चौधरी, अतुल कुमार, चंद्रिका प्रसाद, संजय मौर्या, चंद्रभान यादव, हरिनाथ याद, साइना खातून, आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed