फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sitting on hunger strike for justice, the condition of the daughter deteriorated, admitted

न्याय के लिए भूखहड़ताल पर बैठी बिटिया की हालत बिगड़ी, भर्ती

Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sitting on hunger strike for justice, the condition of the daughter deteriorated, admitted
अहरौला/बलरामपुर। अहरौला थाना के पारा गांव निवासी मौर्य दंपत्ति हत्याकांड के खुलासे को लेकर परिजन व ग्रामीण पांच दिनों से आंबेडकर पार्क में भूख हड़ताल पर बैठे है। शुक्रवार की रात भूख हड़ताल पर बैठी मृत दंपत्ति के एक पुत्री की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मौर्य दंपत्ति इंद्रपाल व शकुंतला मौर्या 14 जून को दवा लेने के लिए शाहगंज गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए। 16 जून को दोनों की लाश अंबारी स्थित एक स्कूल के सामने सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी मिली। परिजनों ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। लंबा समय बीत जाने के बाद भी नामजद एक भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई। पूर्व में भूख हड़ताल पर बैठने पर पुलिस ने दो लोगों को साजिशकर्ता के रुप में चिन्हित कर गिरफ्तार किया और जेल भी भेज दिया। पीड़ित परिवार हत्याकांड के पूर्ण खुलासे, एक को सरकारी नौकरी व मुआवजा आदि की मांग को लेकर आंदोलित है पांच दिन पूर्व तीसरी बार मृत दंपत्ति के पुत्र शिवांश के नेतृत्व में भूख हड़ताल शुरू हुई। जिसमे मृत दंपत्ति के पुत्र के अलावा दो पुत्रियां भी बैठी हुई है। शुक्रवार की शाम एक पुत्री प्रिया की हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बेटी अस्पताल पहुंच गई है तो एक बेटी व बेटा अभी भी न्याय के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed