{"_id":"685d969f135124779602209b","slug":"site-selection-will-be-done-in-15-days-to-build-150-annapurna-buildings-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-133501-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 150 अन्नपूर्णा भवनों को बनाने के लिए 15 दिन में होगा स्थल चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 150 अन्नपूर्णा भवनों को बनाने के लिए 15 दिन में होगा स्थल चयन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 150 अन्नपूर्णा भवनों (मॉडल उचित दर दुकान) का निर्माण प्रस्तावित है।
शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जनपद स्तर पर तहसीलवार समिति का गठन कर स्थल चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। समिति 15 दिन में स्थलों का चयन करेगी।
जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर उन उचित दर दुकानों पर किया जाएगा जो संकरी गलियों में स्थित हैं, जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हैं या बाढ़ जैसी आपदाओं से प्रभावित हैं। शासनादेश के तहत स्थल चयन के लिए प्रत्येक तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, सहायक अभियंता एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को सदस्य/संयोजक के रूप में नामित किया गया है। चयनित भूमि का अनुमोदन जिलाधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
इन ब्लॉकों में बनेंगे भवन : जिला प्रशासन द्वारा तहसील स्तरीय समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासनादेश के अनुसार, 15 दिन में भूमि चयन कर रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराएं। जिससे निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जा सके।
जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि 22 ब्लॉकों में कुल 150 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विकास खंड रानी की सराय में सात, पल्हनी 8, मुहम्मदपुर 6, तहबरपुर 7, मिर्जापुर 7, मार्टीनगंज 5, ठेकमा 7, लालगंज 7, पल्हना 4, तरवां 7, मेंहनगर 7, सठियांव 7, जहानागंज 6, अजमतगढ़ 8, हरैया 7, बिलरियागंज 7, महराजगंज 7, पवई 8, फूलपुर 7, कोयलसा 7, अहरौला 8 व अतरौलिया 6 अन्नपूर्णा भवन शामिल है।