फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sita's abduction , Ram Sabari dialogue staged by the Moha

सीता हरण, राम-शबरी संवाद मंचन ने मोहा

Tue, 20 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 20 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Sita's abduction , Ram Sabari dialogue staged by the Moha
पुरानी कोतवाली में चल रही श्री रामलीला में रविवार की रात कलाकारों ने सीता हरण, राम-शबरी संवाद के जीवंत मंचन से दर्शकों का मनमोह लिया। वहीं राम-सुग्रीव मित्रता के दौरान लगाए जा रहे जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। फूलपुर, बोंगरिया और जहानागंज में भी श्रीराम की लीलाओं के मंचन हुए
विज्ञापन


 श्रीरामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम की आरती से हुई। मंचन के क्रम में नाक काटे जाने के बाद सूपनखा अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचती है। जहां सारी कहानी बताती है। इस पर रावण क्रोधित हो जाता है। रावण साधु का वेष धारण कर कुटी पर पहुंचता है और सीता जी का हरण कर ले जाता है।
विज्ञापन


इस दौरान रावण और जटायू का युद्ध होता है। उधर राम और लक्ष्मण जब कुटी पहुंचते हैं तो सीता जी को वहां न पाकर परेशान हो जाते हैं। दोनों भाई सीता जी की खोज में वन में भटकते हुए शबरी की कुटी पर पहुंचते हैं। श्रीराम को देखते ही शबरी खुशी से झूम उठती है और उनका स्वागत सत्कार करती है।  इसके बाद श्रीराम और सुग्रीव मित्रता का कलाकारों ने मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहानागंज संवाददाता के अनुसार, बरहतीर जगदीशपुर में चल रही रामलीला में चौथे दिन कलाकारों ने राम वनगमन का मंचन किया। इस दौरान राम-केवट संवाद के भावपूर्ण मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष अतुल राय, अविनाश, विनोद राय, जवाहिर राय आदि मौजूद थे।

बोंगरिया संवाददाता के अनुसार, रविवार को बोंगरिया बाजार में नव युवक मंगल दल रामलीला कमेटी द्वारा झांकी निकाल कर सीता विवाह का मंचन किया गया। विवाह के बाद सीता विदाई के मंचन से लोगों की आंखे नम हो गई।


मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में रविवार की रात कलाकारों ने श्रीराम-केवट संवाद की प्रस्तुति की। सर्वप्रथम प्रभु श्री राम की आरती उतारी गई। इस दौरान श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जबकि श्रद्धालुओं ने अपनी भ्ाागीदारी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed