{"_id":"5da8a5ce8ebc3e93c02b1995","slug":"sister-and-mother-used-to-keep-a-bad-eye-mother-killed-azamgarh-news-vns489652169","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन और मां पर रखता था बुरी नजर, मां ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन और मां पर रखता था बुरी नजर, मां ने मार डाला
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के मोलनापुर सिरसाल गांव में 28 सितंबर को हत्या कर बोरे में फेंकी लाश मिलने के मामले की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बुधवार की शाम हत्यारोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गंभीरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक बबलू छोटी बहनों और मां पर बुरी नजर रखता था। ऐसे में मां और बड़े बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को रानी की सराय थाने के मोलनापुर सिरसाल गांव में झाड़ी में बोरे में युवक की लाश मिली थी। रानी की सराय पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। शव की पहचान बबलू पुत्र स्व. बृजलाल के रूप में की। बुधवार की शाम पुलिस उसके घर पहुंची और उसकी मां समौती देवी और बड़े भाई पिंटू को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पूछताछ में समौती ने बताया कि उसके पांच बेटे और तीन बेटियां हैं। बबलू उसके तीसरे नंबर का बेटा था। उसे नशे की लत थी। वह अपनी दो बहनों पर बीते छह माह से बुरी नजर डाल रहा था। इस पर समौता ने उन्हें ननिहाल भेज दिया। एक दिन बबलू मां से ही अश्लील हरकत करने लगा। उसने खुद को बचाने का प्रयास किया और इसी दौरान गला दबने से बबलू की मौत हो गई। 25 सितंबर की रात बबलू की मौत के बाद परिवार के लोगों ने उसकी लाश को दो दिनों तक घर में छिपाए रखा। बाद में बोरे में भरकर उसे ठिकाने लगा दिया। एसपी ने कहा कि रानी की सराय पुलिस ने कठिन परिश्रम से उस घटना का खुलासा किया, जिसमें कोई भी सुराग या सबूत नहीं था। हत्या का खुलासा करनेवाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
000
रिपोर्ट न दर्ज कराने से पकड़े गए आरोपी
आजमगढ़। प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय केशव प्रसाद द्विवेदी के मुताबिक जांच में पता चला कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र का बबलू काफी दिनों से गायब है, पर थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई, ना ही परिवार के लोग उसके गायब होने से परेशान थे। इसी शक के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी।