फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Sirfira arrested with her friend

सिरफिरा आशिक साथी के साथ गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Sirfira arrested with her friend
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक लड़की की एक युवक ने जम कर पिटाई किया था। इसके बाद युवक ने अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने खुद को लड़की का प्रेमी बताते हुए तमंचा सटा कर आत्महत्या कर लेने की धमकी दे रहा था। इस सिरफिरे आशिक के खिलाफ शहर कोतवाली में लड़की ने मुकदमा भी दर्ज कराया था। शहर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात इस सिरफिरे आशिक को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

लड़की की पिटाई व वीडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद शहर कोतवाली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी। आरोपी युवक का नाम अरबाज पुत्र अबरार निवासी कुंदीगढ़ है। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक सिकरौरा पुलिया के पास मौजूद है, इसमें लड़की की पिटाई करने वाला सिरफिरा आशिक भी शामिल है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी किया और दोनो को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में अरबाज पुत्र अबरार निवासी कुंदीगढ़ थाना शहर कोतवाली व सिंटू चौहान पुत्र अभिमन्यु चौहान निवासी बरही गुजही थाना जहानागंज शामिल रहे। इनके पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed