{"_id":"692dd88437a01f28fb0585c2","slug":"sir-form-can-also-be-filled-online-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-141504-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन भी भर सकते हैं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में एसआइआर फॉर्म ऑनलाइन है। अगर किसी को भी दिक्कत आए तो यह विकल्प सबके लिए उपलब्ध है। बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर प्रपत्र बांट कर उन्हें भरवा रहे हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन फार्म भरना चाहते हैं तो वह भी इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर फॉर्म उपलब्ध है। ईपिक आइडी व मोबाइल नंबर पर आने वाले ओटीपी की मदद से लॉगिन कर फॉर्म भर सकते हैं। ये सुविधा उनके लिए ही है जिनका नंबर वोटर आइडी कार्ड से लिंक है। अगर लिंक नहीं है तो ऑनलाइन फार्म नहीं भर सकेंगे। तब वह बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र में नाम, पता, उम्र आदि से संबंधित त्रुटियों को सुधारने और नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक बना दिया है। इसी क्रम में अब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) फॉर्म भरने के लिए दो विकल्प ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध कराए गए हैं।
आयोग का उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी व्यक्ति संसाधनों की कमी या तकनीकी दिक्कतों के कारण अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रह जाए। यह सुविधा तकनीक के जानकार मतदाताओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। ऐसे लोगों के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया समान रूप से सक्रिय और प्रभावी है।
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर गणना पपत्र ऑनलाइन और ऑफलाइन मौजूद है। ऑफलाइन बीएलओ से मतदाता ले सकते हैं। ऑनलाइन निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। -राहुल विश्वकर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।