फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Singles dances and jugalbandi

एकल नृत्य और जुगलबंदी से से जमाया रंग

Tue, 09 Feb 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Singles dances and jugalbandi
आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में स्वामी विवेकानंद सामाजिक संस्थान की ओर से जयंती के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीआईजी सुभाष चंद्र दूबे ने दीप जलाकर किया। शुभम मिश्र के गणेश वंदना प्रस्तुत की। न्यू कला केंद्र, राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी, भविष्य दीप कला केंद्र, तपस्या क्रिएटिव स्कूल के कलाकारों की ओर से मनोहारी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

सविता मौर्य, मनन पांडेय, किशन गुप्ता और प्रत्यक्षा तिवारी ने अपने एकल नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं हरिहरपुर के कलाकारों राहुल मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, नितिश मिश्र, किशन मिश्रा व अभिनदंन मिश्र के जुगलबंदी में सुफीनामा गीतों से दर्शक आनंद से सराबोर हो उठे। संस्था की स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।इससे पहले शारदा सिंह, रविन्द्र राय, डा .भक्तवत्सल, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय, पुच्चा सिंह, अभिषेक जायसवाल, संतप्रसाद, प्रभुनाथ पांडेय ने स्वामीजी के जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता डा. शारदा सिंह और संचालन सुनील दत्त विश्वकर्मा ने किया। प्रबंधक विभाष सिंहा ने अपने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। डा. कौशलेंद्र मिश्र, डा. लीना मिश्रा, विजय लक्ष्मी पांडेय, अरविन्द्र गुप्ता, डा .शशिभूषण, डा. सोनी पांडेय, नरेन्द्र, डॉ. शारदा सिंह, विजय लक्ष्मी मिश्रा, पूनम तिवारी, प्रभात बरनवाल, अनामिका सिंह पालीवाल, उमेश सिंह गुड्डू निलीमा श्रीवास्तव, पूनम सिंह, अनिता साइलेस, अविना सिंह, विभा गोयल, छाया अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed