फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Silence in Bansgaon village even after three days but spark of agitation

तीन दिन बाद भी बांसगांव गांव में सन्नाटा लेकिन सुलग रहीं आंदोलन की चिंगारी

Mon, 17 Aug 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Silence in Bansgaon village even after three days but spark of agitation
मेहनाजपुर/तरवां। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव ग्राम के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू की हत्या के तीन दिन बाद भी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों में अभी भी आक्रोश नजर आ रहा है तो वहीं जल्द सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर ग्रामीण बड़ा आंदोलन छेड़ने का मन बना रहे है। घटना के तीन दिन बाद तक मात्र एक आरोपी को ही पुलिस पकड़ सकी है। वहीं नामजद तीन अन्य आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

बांसगांव ग्राम के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू को शुक्रवार के दिन कुछ लोगों ने फोन कर गांव स्थित श्री कृष्ण पीजी कालेज के पास स्थित पोखरे पर बुलाया था। प्रधान के वहां पहुंचने पर उक्त् लोगों ने प्रधान के सिर में गोली मार कर हत्या कर दिया। इसके बाद हत्यारे ही प्रधान के घर पहुंच कर घटना की सूचना दिए और फरार हो गए। प्रधान की हत्या से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और जम कर पुलिस पर पथराव करने के साथ ही बोगरिया चौकी पर आगजनी भी किया। घंटो पुलिस व पब्लिक के बीच गुरिल्ला युद्ध हुआ। घंटो बाद पुलिस भीड़ को नियंत्रित कर सकी और शव को कब्जे में ले पाई। इस घटना के बाबत मृत प्रधान के परिजनों ने चार के खिलाफ नामजद तहरीर तरवां थाने पर दी थी। एक नामजद आरोपी विवेक को रविवार को पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य साथी सूर्यांश व वसीम मौके से भाग निकलने में सफल रहे। घटना को तीन दिन बीत चुके है। इसके बाद भी मात्र एक आरोपी के अब तक गिरफ्तार होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को भी गांव में मातमी सन्नाटा देखने को मिला। जल्द सभी हत्यारोपियों के गिरफ्तार न होने पर ग्रामीण बड़ा आंदोलन खड़ा करने की रणनीति बना रहे है। वहीं पुलिस महकमे का दावा है कि जल्द ही शेष हत्यारोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

फरार चल रहे हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगी हुई है। गांव में शांति है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है। प्रधान परिवार की सुरक्षा को लेकर गांव के आसपास पुलिस अपनी पैनी नजर बनाए रखे है। जल्द ही सभी नामजद आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, सीओ लालगंज, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed