फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Signal upgradation of Azamgarh railway station will also happen soon

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का भी जल्द होगा सिग्नल अपग्रेडेशन

Wed, 13 May 2020 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Signal upgradation of Azamgarh railway station will also happen soon
रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीआरएम। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भी जल्द सिग्नल अपग्रेडेशन का कार्य शुरू कराया जाएगा। आजमगढ़-मऊ रेलखंड के बीच पड़ने वाले सभी स्टेशन पर यह कार्य पूरा किया जा चुका है। आजमगढ़ का कार्य अभी शुरू होना बाकी है। जिसके लिए बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक विजय कुमार पंजियार ने आजमगढ़ स्टेशन व आजमगढ़-मऊ रेल खंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर पहुंच रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आवागमन के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही मंडल रेल प्रबंधक ने सबसे पहले प्रतिक्षालयों का हाल देखा। इसके साथ ही प्लेटफार्म व शौचालयों की साफ-सफाई की व्यवस्था का हाल लिया। इसके पश्चात रेलवे स्टेशन पर चल रहे सिगनल अपग्रेडेशन स्टैंडर्ड-1 से स्टैंडर्ड-2 रिवाइज्ड में परिवर्तन के कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि स्टेशन पर आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के आवागमन के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म से स्टेशन भवन के निकास गेट तक समाजिक दूरी बनाये रखने हेतु गोला बनाये जाने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर(समन्वय ) राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर आशुतोष पांडेय ,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(सामान्य) एस.के.यादव, मंडल इंजीनियर सामान्य एके सिंह एवं निर्माण संगठन के अधिकारी उपस्थित थे।

रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी।

रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की मरम्मत करते कर्मचारी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed