{"_id":"603a922e8ebc3e8ca1058afe","slug":"si-beaten-by-bdc-s-wife-jammed-azamgarh-news-vns577192452","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी की पत्नी को एसआई ने पीटा, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी की पत्नी को एसआई ने पीटा, चक्काजाम
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार स्थित छाऊ मोड़ पर पुलिस बीडीसी की पत्नी को लाठियों से पीट दिया। जिस पर बाजार के लोग आक्रोशित हो उठे और पीटे जाने का कारण पूछते हुए एसआई पर भड़क उठे। जिस पर एसआई मौके से फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आधे घंटे बाद कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी के पहुंचने और सीओ फूलपुर द्वारा समझाने के बाद जाम समाप्त हुआ।
संजरपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य लालमन शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान छाऊ मोड़ पर चेकिंग कर रहे दरोगा विपिन सिंह ने उसकी बाइक का चालान काट दिया। इसके पीछे कारण कागजात का न होना था। शनिवार को बीडीसी अपनी पत्नी सुनीता को बाइक पर बैठा कर दवा लेने जा रहा था। छाऊ मोड़ पर दरोगा विपिन सिंह शनिवार को भी चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने लालमन को देखा तो पुन: कागजात मांगा और चालान काटने की बात कहने लगे। इस बात पर शुक्रवार को चालान कटने की बात लालमन ने बताई। इसके बाद भी दरोगा चालान काटने की बात कहने लगे तो बीडीसी की पत्नी सुनीता दरोगा से बहस करने लगी। महिला द्वारा बहस करने पर दरोगा ने उसे दो लाठी मार दिया। बीडीसी की पत्नी की पिटाई पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और दरोगा केय पास पहुंच कर मारने का कारण पूछने लगे। लोगों के बढ़ते दबाव को भांप कर दरोगा मौके से फरार हो गया। इसके बाद बाजार वासियों ने आजमगढ़-सुल्तानपुर मार्ग के छाऊ मोड़ पर चक्का जाम कर दिया। जाम की सूचना पर कई थानों की फोर्स के साथ ही सीओ फूलपुर जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर चक्काजाम समाप्त करवाया। आक्रोशित लोग दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिस पर सीओ जितेंद्र कुमार ने जांच कर कार्रवाई की बात कही।