{"_id":"65f70ff443e8d42666062ec2","slug":"shri-nishan-shyam-yatra-started-with-musical-instruments-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गाजे-बाजे के साथ निकली श्री निशान श्याम यात्रा, खूब उड़े अबीर-गुलाल; लगे जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गाजे-बाजे के साथ निकली श्री निशान श्याम यात्रा, खूब उड़े अबीर-गुलाल; लगे जयकारे
Sun, 17 Mar 2024 09:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:25 PM IST
सार
Azamgarh News: निशान यात्रा में भक्त भजनों की धुनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे। बा श्याम की आकर्षक झांकी पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। निशान यात्रा अठवरिया मैदान से निकलकर जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, आसिफगंज, चौक, पुरानी सब्जीमंडी, लालडिग्गी, शंकर जी तिराहा, मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए शहर कोतवाली के बगल स्थित बिनानी गार्डन पहुंच संपन्न हुई।
विज्ञापन
निशान यात्रा में एक-दूसरे को गुलाल लगाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले में श्री राणीसती श्याम मंडल की ओर से रविवार को अठवरिया मैदान से खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा शहर में गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में जुटे महिला-पुरूष भक्तों ने बाबा श्याम के भजनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
निशान यात्रा अठवरिया मैदान से निकलकर जामा मस्जिद, पुरानी कोतवाली, आसिफगंज, चौक, पुरानी सब्जीमंडी, लालडिग्गी, शंकर जी तिराहा, मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए शहर कोतवाली के बगल स्थित बिनानी गार्डन पहुंच संपन्न हुई। निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरूष भक्त शामिल हुए। सभी के हाथों में बाबा श्याम का ध्वज था। आगे-आगे बैंडबाजे वाले बाबा श्याम के भजनों की धुन बिखेरते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
निशान यात्रा में भक्त भजनों की धुनों पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नृत्य करते हुए चल रहे थे। बा श्याम की आकर्षक झांकी पर विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। बाबा श्याम की आरती भी उतारी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष शोभित अडूकिया, मंत्री परितोष रूंगटा, कोषाध्यक्ष अभिषेक खंडेलिया, उपाध्यक्ष सौरभ डालमिया, गौरव अग्रवाल, संदीप, मानस अग्रवाल, योगेश शर्मा, संपत शर्मा, अंशु गोयल आदि मौजूद रहे।