क्षेत्र के पवई लाडपुर गांव निवासी डॉ. नरेंद्र यादव की पुत्र श्रेया यादव का यूक्रेन से लौटने पर शनिवार को स्वागत किया गया। श्रेया शुक्रवार को मुंबई पहुंच गई थी। वहां से वह शनिवार को 3:30 बजे गोदान एक्सप्रेस से सरायमीर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से उतरते ही ग्राम प्रधान महमूदुल हसन, पिता डॉ. नरेंद्र यादव, भाई अविरल यादव, चचेरी बहन लवी यादव, पड़ोसी रामदेव यादव ने उसका स्वागत किया।
घर पहुंचते ही माता, पिता, भाई, बहन समेत रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने श्रेया यादव का मुंह मीठा कराया एवं आशीर्वाद दिया। बिटिया की सकुशल घर वापसी पर सभी ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। यूक्रेन के ओडेशा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस के चौथे वर्ष की छात्रा श्रेया यादव से पिता डॉ. नरेंद्र यादव ने 25 फरवरी को 8 बजे रात्रि में उससे बात की थी। 26 फरवरी को श्रेया यादव दो बजे दिन में यूक्रेन से रोमानिया के लिए बस से निकली। 27 फरवरी को दो बजे रात में रोमानिया बस से पहुंच गई थी। रोमानिया एयरपोर्ट से 28 फरवरी सोमवार को इंडिगो एयरलाइन से राति नौ बजे रोमानिया से मुंबई के लिए चली। एक मार्च को सुबह आठ बजे मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची। सूचना पाते ही रिश्तेदार मुंबई एयरपोर्ट पर श्रेया यादव को रिश्तेदार अपने घर लिवा कर चले गए। गोदान एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट शुक्रवार को मिला तो वह ट्रेन पर सवार होकर सरायमीर के लिए रवाना हुई और शनिवार को सकुशल सरायमीर रेलवे स्टेशन पर आ गई। सरायमीर रेलवे स्टेशन पर रिसीव करने श्रेया यादव के पिता डा. नरेंद्र यादव, दादा कल्पनाथ यादव, भाई अविरल यादव, चचेरी बहन लवी यादव, पड़ोसी रामदेव यादव, सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।