फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Show cause notice to pradhan for embezzlement of 2.05 lakhs

2.05 लाख के गबन में प्रधान को कारण बताओ नोटिस

Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to pradhan for embezzlement of 2.05 lakhs
आजमगढ़। शिकायत के आधार पर की गई जांच में अहौराल ब्लाक के गांव कल्याणपुर में 2.05 लाख के गबन की पुष्टी हुई है। डीएम ने प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

अहरौला ब्लाक के गांल कल्याणपुर में मनरेगा और ग्राम निधि में गबन की शिकायत डीएम से की गई थी। जांच में पाया गया कि झिमलिहवा में कालीजी के स्थान से बृजभान के घर तक खड़ंजा मरम्मत कार्य में सामग्री व मजदूरी में 45,709 रुपये अधिक का भुगतान कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। रामदरस के घर से पोखरी तक खड़ंजा निर्माण में 1,20,178 रुपये के सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। अमरजीत के घर से आरसीसी तक खड़ंजा निर्माण कार्य में 1790 रुपये का अधिक भुगतान किया गया है। लखपति के घर के पीछे खड़ंजा से नरफोर सरहद तक खड़ंजा निर्माण कार्य में 7160 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। लखपति के घर के पीछे से हनुमान के घर तक खड़ंजा निर्माण कार्य में 2134 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया है। 15 सोडियम लाइट के मरम्मत कार्य में 28110 रुपये की धनराशि का फर्जी भुगतान कर धनराशि अपव्यय किया गया है। इसमें ग्राम प्रधान को दोषी पाया गया है। कुल 2,05,081 रुपऐ के गबन में प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed