फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Show cause notice to nine BDOs for negligence in live tag

जीयो टैग में लापरवाही पर नौ बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

Sat, 19 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice to nine BDOs for negligence in live tag
आजमगढ़। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2020-21 में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र मिले लाभार्थियों का पंजीकरण, जाओ टैग और प्रथम किश्त जारी करने के प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा में नौ बीडीओ की जीयो टैगिंग खराब पाई गई। इस पर सीडीओ के निर्देश पर पीडी अभिमन्यु सिंह की ओर से सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसमें तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण न देने पर प्रतिकूल टिप्पणी देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक अभिमन्यु सिंह ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के क्रियान्वयन में जानबूझकर शिथिलता बरती जा रही है। समीक्षा में जिन नौ बीडीओ द्वारा शिथिलता बरती जा रही है उनमें बिलरियागंज, सठियांव, तहबरपुर, मिर्जापुर, पवई, लालगंज, कोयलसा, फूलपुर और अजमतगढ़ शामिल हैं। सभी को सीडीओ के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण न प्रस्तुत करने पर इन्हें दोषी मानते हुए इनके चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed