फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Show cause notice to 11 non-financial schools

Azamgarh News: 11 वित्तविहीन विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस

Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to 11 non-financial schools
बोर्ड परीक्षा में केंद्रों पर नियुक्त कर्मचारियों के पारिश्रमिक की वास्तविक धनराशि की मांग निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध न कराने पर 11 वित्तविहीन विद्यालयों को डीआइओएस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तीन दिन में उचित जवाब न देने पर मान्यता प्रत्याहरण किए जाने की चेतावनी भी दी है। यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त (केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्षनिरीक्षक, लिपिक, बंडल वाहक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) के पारिश्रमिक की वास्तविक धनराशि की मांग निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराने के लिए सभी विद्यालयों को निर्देश दिया गया था। अब तक कुल 11 विद्यालयों ने सूचना नहीं दी है। जबकि कार्यालय ने 25 मार्च, 15 एवं 27 मई को भी पत्र जारी किया था। इसके बाद भी स्कूलों ने संज्ञान नहीं लिया। जिससे नाराज डीआइओएस मनोज कुमार मिश्र ने कारण बताओ नोटिस करते हुए तीन दिन के अंदर सूचना उपलब्ध न कराने पर मान्यता प्रत्याहरण करने के लिए चेताया। डीआइओएस ने काशी इंटर कालेज हाजीपुर बम्हौर, श्री कृष्ण इंटर कालेज भोरमऊ, मां शारदा बालिका इंटर कालेज करपिया केरमा, मां जानकी इंटर कालेज इटायल भवानीपुर, दशरथ इंटर कालेज, स्व. यशोदा बा. उ.मा.वि. नरायनपुर, स्वामी परमहंस अडगडानंद महराज उ.मा.वि.कटाई चवर, मां शहदेई गर्ल्स हाईस्कूल मेहदवारा सारैन, मोती राय स्मा. आदर्श उ.मा.वि. बालडीह लालगंज, शांती मेमो. पब्लिक उ.मा.वि. बेरमा विसंभरपुर देवगांव, आनंद उ.मा.वि. भूलनडीह बरदह को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed