फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shot in electoral rivalry in Azamgarh, one injured, four named

आजमगढ़ में चुनावी की रंजिश में चली गोली, एक घायल, चार नामजद

Thu, 16 Jul 2020 04:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
Shot in electoral rivalry in Azamgarh, one injured, four named
पवई। बलईपुर गांव में प्रधान के चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने असलहे से फायर कर दिया। गोली दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के हाथ में लगी। इसके बाद हमलवार पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाबत घायल पक्ष की तरफ से चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं घायल का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पर चल रहा है।
विज्ञापन

सनी सिंह वर्तमान में बलईपुर गांव के प्रधान है। उन्होंने शमशेर सिंह को हराकर प्रधान चुनाव जीता। इस वजह से दोनों पक्षों में हमेशा तनानती रहती थी। प्रधान पक्ष के 28 वर्षीय राघवेंद्र प्रताप सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की सुबह अपने घर से धान की फसल देख कर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोक लिया और कहासुनी करने लगे। बात बढ़ी और हाथापाई भी हो गई। इसी दौरान विरोधी पक्ष के लोगों ने फायर कर दिया। गोली राघवेेंद्र सिंह की बाई हथेली में लगी। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। घायल को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी पवई पर भर्ती कराया गया। घायल पक्ष की तरफ से पवई थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इसमें शशांक सिंह व सत्यम सिंह पुत्रगण शमशेर सिंह, रणजीत सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह और ज्वाला सिंह पुत्र दमन सिंह शामिल हैं। प्रधान सनी सिंह ने बताया कि पवई पुलिस ने गांव के आठ लोगों को 107/16 में पाबंद किया है। इसमें शशांक का भी नाम शामिल है। दो दिन पहले शशांक ने प्रधान सनी सिंह को धमकी भी दी थी। घटना की सूचना पर सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद व एसओ संजय कुमार ने मौके पर पहुंच कर मुआयना भी किया। चारों नामजद घर छोड़ कर फरार हैं। एसओ ने बताया कि शशांक शातिर किस्म का है और अंबेडकरनगर जिले में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed