फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shot and killed a young man, filed

गोली मार कर युवक की हत्या, मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Feb 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 03 Feb 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Shot and killed a young man, filed
महराजगंज थाना क्षेत्र के गोनापुर गांव में रविवार की रात गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश गांव के पश्चिम सिवान में पड़ी मिली।
विज्ञापन


 शव से कुछ दूरी पर उसकी बाइक भी गिरी थी। सोमवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले मोबाइल सिम कार्ड से उसकी पहचान कराई और परिवार को खबर की।

मृतक के बड़े भाई की दी गई तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।  
महराजगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह (25) पुत्र रघुराज तीन भाई और चार बहनों में छोटा था। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी विजय के कंधों पर थी।
विज्ञापन


उसके बड़े भाई की जीयनपुर बाजार में कोयले की दुकान है। वह परिवार के साथ वहीं पर रहते हैं। जबकि विजय प्रताप अपने विक्षिप्त भाई और मां के साथ घर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की सुबह विजय की मां अपने मायके चली गई। दोपहर को वह भी बाइक से बाजार के लिए चल दिया। लेकिन घर वापस नहीं लौटा।

सोमवार की सुबह विजय प्रताप की लाश गोंनापुर गांव के पश्चिम सिवान में फेंकी मिली। उसके सिर और सीने में गोली के निशान थे। कुछ दूर पर बाइक भी गिरी पड़ी थी।

गांव के लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी तो कुछ देर बाद ही एएसपी ग्रामीण सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, सीओ सगड़ी विजेंद्र द्विवेदी और थानाध्यक्ष कप्तानगंज चंद्रभास्कर द्विवेदी मौके पर पहुंच गए।


पुलिस ने विजय की जेब से मिले मोबाइल सिम कार्ड के जरिए उसकी पहचान की। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि विजय प्रताप के बड़े भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।

उधर घ्ार पर जब हत्या की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया और लोग रोने पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed