फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Short Circuit Spark Destruction

शार्ट सर्किट की चिंगारी ने मचाई तबाही

Sun, 09 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 09 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Short Circuit Spark Destruction
शार्ट सर्किट की चिंगारी ने मचाई तबाही
जिले में हवा के चलते बिजली तारों के टकराने से हुई शार्ट सर्किट की चिनगारी से गेहूं की फसल जलने का सिलसिला जारी है। रविवार को जिले के जीयनपुर, फूलपुर, दीदारगंज, अतरौलिया, कप्तानगंज क्षेत्र में शार्टसर्किट की चिनगारी से कई किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना देने के बाद भी दकल की गाड़ी कई स्थानों पर समय से नहीं पहुंची। गांव के लोगों आग बुझाई।
विज्ञापन


सगड़ी संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर और पलिया गांव में शार्ट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीण फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। पलिया गांव में करीब 40 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार लोहरा गांव में रविवार की सुबह आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोग किसी तरह से आग पर काबू पाए।
विज्ञापन


अंबारी संवाददाता के अनुसार, रविवार की दोपहर दीदारगंज थाना क्षेत्र के पुष्पनगर पूक गांव में शार्ट सर्किट की चिनगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव में रविवार की दोपहर ग्यारह हजार लाइन के शार्ट सर्किट के चलते गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज धूआं और आग की लपटे देख ग्रामीणो ने पावर सब स्टेशन पर फोन कर लाइन बंद करने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं उठा। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। करीब छह बीघा गेहूं जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाटघाट संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में शार्टसर्किट से कई लोगों का साढ़े छह बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। कप्तानगंज संवाददाता के अनुसार, तेरही गांव में रविवार की दोपहर शार्ट सर्किट से उत्पन्न चिंगारी से गांव के कई लोगों का करीब सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।


मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार, आजाद नगर मुहल्ले में विद्युत तार टूटने से फसल जलने लगी। मिल्लतनगर और नूरपुर बुतात मुहल्ले के कई लोगों का करीब आठ बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। लोगों उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति बंद कराने के बाद आग बुझाई। सठियांव ब्लाक के आजादनगर गांव के खेत में लगी आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। ग्रामीणों की मदद से कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed