फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shops not rationed

दूकान से राशन नहीं

Wed, 20 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 20 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shops not rationed
डीएम सुहास एलवाई और एसपी राकेश चंद साहू ने मंगलवार को फूलपुर तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान 86 शिकायतों में से महज दो का निस्तारण हो सका। हर बार की तरह इस बार भी बाकी की शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि तहसील दिवस में शिकायती पत्रों की आनलाइन फीडिंग होती है। मुख्यमंत्री खुद शिकायतों की समीक्षा करते हैं। सख्त निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि राजस्व से संबन्धित शिकायतों की संख्या ज्यादा होती है। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपस में समंवय बनाकर मौके पर जांचकर शिकायत का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जो सही हो निर्णय वही करें। किसी के साथ पक्षपात न हो। इस मौके पर मुख्य चिकित्सधिकारी डा. काली प्रसाद, उप जिलाधिकारी फूलपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

तहसील दिवस पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के हथनौरा गांव के ग्रामीण कोटेदार के खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार प्रधानी चुनाव को लेकर कार्ड धारकों को पिछले दो माह से राशन नहीं दिया जा रहा है।

 ग्रामीणो ने कोटा निरस्त कर दूसरे को कोटा देने की मांग की। इस मौके पर सविता, अमरौला, चंद्रकला, सीता, शकुंतला, माधुरी, उषा, सुशीला, कलावती, बदामी, शारदा, भागीरथी, कलपा, सोना, जड़ावती, अनीता, पारस, राजेश आदि उपस्थित थे।


मेंहनगर संवाददाता के अनुसार एसडीएम बाबूलाल के सामने तहसील दिवस पर 14 प्रार्थनापत्र प्रस्तुत हुए जिसमें से एक निस्तारण हो सका।

गोसाईं की बाजार संवाददाता के अनुसार लालगंज तहसील में कुल 42 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। एसडीएम शीतला प्रसाद यादव द्वारा छह वादों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed