फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shopkeeper killed, six injured including wife

आजमगढ़ में दुकानदार की हत्या, पत्नी समेत छह घायल

Wed, 11 Mar 2020 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper killed, six injured including wife
दुकप्तानगंज। पुरानी रंजिश को लेकर कादीपुर हरिकेश गांव में मंगलवार की शाम को मनबढ़ों ने हार्डवेयर दुकानदार की हत्या कर उसकी मां, भाई, पत्नी, बेटा सहित छह लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा। दुकानदार के भाई की तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चारों आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। तनाव देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन

मृतक सूर्यभान निषाद (45) कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कादीपुर हरिकेश गांव का रहने वाला था, जबकि उसकी कप्तानगंज में हार्डवेयर की दुकान थी। घायलों में उसकी पत्नी सत्रावती देवी (40), मां प्यारी देवी (70), बेटा अजय (22), गोलू (15), भाई घनश्याम (42) और परिवार का रणविजय (17) पुत्र रामचंदर है। बताया जाता है कि करीब दस साल पूर्व गांव के रामप्रताप सोनकर की बकरी सूर्यभान के खेत में चली गई थी। इसको लेकर मारपीट हुई थी। उक्त मुकदमे की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान रामप्रताप सोनकर के हाजिर न होने पर कोर्ट ने वारंट जारी किया और पुलिस ने दस दिन पूर्व रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया जो वर्तमान में जेल में है। रामप्रताप के जेल जाने से उसके बच्चे काफी आक्रोश में थे। मंगलवार को होली के दिन करीब तीन बजे होली खेलने के बाद सूर्यभान अपनी दुकान खोलने के लिए घर से कप्तानगंज बाजार जाने के लिए निकला। अपने घर से वह करीब 50 मीटर आगे बढ़ा होगा, कि तभी विपक्षी रामप्रताप के बेटे लालमुनी, बहादुर, राजेश और वीरेंद्र लाठी-डंडा, लोहे की सरिया आदि से लैस होकर सूर्यभान पर हमला बोल दिया। घटना की जानकारी होने पर बीच बचाव के लिए परिवार के जो भी सदस्य पहुंचे उसे पीटा। घटना से गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सूर्यभान को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शेष अन्य का इलाज चल रहा। घटना के संबंध में सूर्यभान के भाई घनश्याम ने तहरीर देकर लालमुनी, बहादुर, विरेंद्र, राजेश को आरोपित किया है। एसपी ग्रामीण, नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही। सभी घर छोड़कर फरार हैं। ऐहतियातन गांव में फोर्स तैनात की गई है। हालात सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed