फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   shivpal yadav in azamgarh agricultural laws are against farmers

किसानों के खिलाफ हैं कृषि कानून, पूंजीपतियों के इशारे पर बनाए गएः शिवपाल

Wed, 20 Jan 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav in azamgarh agricultural laws are against farmers
अतरौलिया में प्रेसवार्ता को संबोधित करते शिवपाल यादव। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। बलिया से लखनऊ जाते समय पर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव मंगलवार रात अतरौलिया स्थित प्रसपा के जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव के आवास पर रुके। उन्होंने कहा कि कृषि कानून पूंजीपतियों इशारे पर बनाए गए हैं और किसानों के खिलाफ हैं। इसे तुरंत वापस लेना चाहिए। पार्टी के सपा में विलय की चर्चाओं को अफवाह करार देते हुए कहा कि प्रासपा (लोहिया) पार्टी और उसका निशान चाबी बना रहेगा लेकिन गठबंधन का विकल्प खुला है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांट्रैक्ट फार्मिंग का कानून पूंजीपतियों के हित में है। सरकार खेती की जमीन उद्योगपतियों को देना चाहती है। इससे किसान मजदूर बनकर रह जाएगा। किसान नेताओं ने राजनीतिक पार्टियों को मना किया है। अगर मना नहीं किया होता तो हम भी उनके मंच पर होते। हम किसानों के साथ हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुत सारे मुद्दे हैं। भाजपा ने कहा था कि अच्छे दिन आएंगे, किसानों की आय दोगनी कर देंगे, दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देंगे लेकिन कुछ कर नहीं पाए। भ्रष्टाचार दस गुना बढ़ गया है। पर चुनाव गैर भाजपावाद पर ही लड़ा जाएगा। धर्मनिरपेक्ष दलों व समान विचार वाली पार्टियों को एकजुट करके ही यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। राजनीति में त्याग और संघर्ष जरूरी है। हमने संघर्ष भी शुरू कर दिया है। जरूरत पड़ी तो त्याग भी करेंगे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद यादव, सीताराम यादव, जवाहिर यादव, सुरेंद्र चौहान, जय प्रकाश यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, विनोद यादव, देवानंद, कन्हैया सिंह, महेंद्र यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भागीरथी देवी को दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। प्रासपा लोहिया के जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव के अतरौलिया के गदनपुर स्थित आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भागीरथी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। दो मिनट का मौन रखकर शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed