फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivpal claims, SP government will be formed in 2027

Azamgarh News: शिवपाल का दावा, 2027 में बनेगी सपा की सरकार

Thu, 24 Oct 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shivpal claims, SP government will be formed in 2027
अहरौला। क्षेत्र के हासापुर में पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय बहादुर यादव की पुण्यतिथि पर बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने का दावा किया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव हासापुर गांव में पहुंचे। कुश्ती प्रतियोगिता से पहले उन्होंने सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के साथ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विजय बहादुर यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद अखाड़े में उतरे अयोध्या के विनोद व दिल्ली के पहलवान जीतू से परिचय प्राप्त किया। कुश्ती प्रतियोगिता में हाथ मिलवाया। आयोजक विकास यादव बबलू की ओर से शिवपाल यादव को पगड़ी, अंगवस्त्र और गदा भेंट की गई। शिवपाल ने कहा कि पूर्व प्रमुख विजय बहादुर यादव खुद पहलवान थे और उनके पुत्र विकास यादव उनकी परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। हमारी सरकार ने घोषणा की थी हर गांव में एक स्टेडियम होगा लेकिन भाजपा की सरकार नफरत फैलाने का काम कर रही है। कहा कि 2027 में सपा की सरकार आ रही है, सरकार बनने पर हम बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में हर तरफ अराजकता, अपराध व शोषण व्याप्त है। गरीबों की बात अधिकारी नहीं सुनते। उपचुनाव चल रहा है। दिल्ली का भी चुनाव आने वाला है, भाजपा सरकार में बैठे लोग बेइमानी पर उतारू हैं। सीटें जीताने को अधिकारी उनके एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। हम किसी भी कीमत पर यह मनमानी नहीं होने देंगे। हम विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करते हुए लड़ेंगे और 2027 में जीतेंगे भी। देर शाम कुश्ती प्रतियोगिता में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, अलग-अलग प्रान्तों से आए कई दर्जन पहलवानों ने कुश्ती प्रतियोगिता में हाथ आजमाए। आजमगढ़ के 10 विधायक और दो सांसदों के मौजूद न रहने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि उपचुनाव चल रहा है सभी अपनी ड्यूटी में लगे हैं। मैं भी ड्यूटी में था वहीं से आ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed