फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shivgovind Singh joined BJP leaving AAP ticket

आप का टिकट छोड़ भाजपा में शामिल हुए शिवगोविंद सिंह

Tue, 08 Feb 2022 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:35 PM IST
विज्ञापन
Shivgovind Singh joined BJP leaving AAP ticket
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में शिव गोविंद सिंह को सदर सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन मंगलवार को उन्होंने आप के टिकट को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जहां लोग टिकट की चाह में एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने से परहेज नहीं कर रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक पार्टी से मिले टिकट को भी ठुकरा दे रहे हैं। पांच दिन पूर्व आम आदमी पार्टी ने शिवगोविंद सिंह को सदर सीट से प्रत्याशी घोषित किया था लेकिन मंगलवार को उन्होंने आप के टिकट को ठुकरा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंगलवार को प्रेसवार्ता में शिवगोविंद सिंह ने कहा कि आप का यूपी में कोई जनाधार नहीं है। जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने समर्पण भाव से लोगों के लिए काम किया है। भाजपा ने हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इसे देखते हुए आप का टिकट छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, आलोक राय, मीडिया प्रभारी विवेक निषाद उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed