फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Shibli increased electoral movement, air firing

शिब्ली में बढ़ी चुनावी सरगर्मी, हुई हवाई फायरिंग

Tue, 13 Oct 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shibli increased electoral movement, air firing
आजमगढ़। शिब्ली पीजी कालेज पर मंगलवार को कालेज पर दो छात्र गुट आमने-सामने हो गए। जिसमें एक पक्ष की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। घटना के बाबत एक छात्र नेता ने एक नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते अभी स्कूल कालेज बंद ही चल रहे है। फिर भी महाविद्यालयों पर प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही प्रवेश परीक्षा आदि की कवायद शुरू हो चुकी है। जिसके चलते छात्र नेताओं की सरगर्मी भी बढ़ गई है। छात्र संघ चुनाव की सरगर्मी के बीच छात्र नेताओं के बीच गुटबाजी व विवाद भी शुरू हो गया है। इसी के तहत मंगलवार को शिब्ली कालेज पर दो छात्र गुटों के बीच कहासुनी व मारपीट भी हुई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर पक्ष मौके से भाग खड़ा हुआ। घटना के बाबत छात्र संगम ने एक नामजद समेत 10 अज्ञात के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed